बैरगनिया बाईपास सड़क पर कुछ व्यापारियों द्वारा सड़क पर ही ट्रक खड़ा कर माल उतारने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे आम लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास सड़क पहले से ही जर्जर और बदहाल स्थिति में है।