केराकत: केराकत के सरकारी स्कूल में बच्चों द्वारा काम करने पर प्रधान ने शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
जलालपुर स्थित एक विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालय की व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं। ग्राम प्रधान गीता सोनकर ने कंपोजिट विद्यालय लालपुर में बच्चों से पानी मंगवाने और गिनती तथा पहाड़ा तक नहीं आने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बच्चों से चाय, पानी जैसी मामूली चीजें मंगवाना विद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।