केराकत: औडिहार जौनपुर रेल प्रखंड मार्ग के औरी गांव के समीप रेलवे पटरी के किनारे मिला युवक का शव
केराकत कोतवाली के औरीं गांव के समीप रेलवे पटरी के किनारे मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने शेर सनसनी फैल गई । मृतक युवक की पहचान राहुल यादव पुत्र कैलाश यादव औरी गांव निवासी के रूप में हुई।मृतक बारहवीं की परीक्षा पास कर चेन्नई शहर में रहकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।