केराकत: थाना केराकत और चन्दवक की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ में एक शातिर गौ तस्कर को किया गिरफ्तार
थाना केराकत व चन्दवक की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ मे शातिर गो-तस्कर घायल व गिरफ्तार, कब्जे से एक मोटरसाइकिल, तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस बरामद केराकत थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस और शातिर गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक गो-तस्कर घायल होकर गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा, खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस