घोड़ाडोंगरी: विधायक गंगा उइके ने जताया शोक, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि, दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की
घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बरेठा घाट पर हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस हादसे में ग्राम सिलपटी निवासी श्री हरदास वर्मा एवं उनके दामाद श्री सुनहरी सिनोटिया का दुखद निधन हो गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।