पलिया: आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिलाने के नाम पर हो रही धनउगाही, पलिया विधायक ने वीडियो जारी कर दी जानकारी
पलिया के विधायक रोमी साहनी ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे एक वीडियो जारी कर आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में आया है। कि कुछ लोग नियुक्ति पत्र दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से अवैध धन की मांग कर रहे हैं। विधायक ने इसे पूरी तरह अस्वीकार्य और निंदनीय बताते हुए सख्त नाराजगी जताई।