महाराजगंज: सैदपुर बेहटा में गैस एजेंसी के कर्मचारी व संचालक के साथ महिला की गुंडागर्दी व दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
3 अप्रैल शुक्रवार सुबह 11 बजे सोशल मीडिया पर एक महिला के द्वारा दबंगई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दबंग महिला गैस एजेंसी संचालक एवं कर्मचारी के साथ गाली गलौज तथा कॉलर पकड़ने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है, कि दबंग महिला ताला तोड़ते हुए भी दिखाई पड़ रही है। वीडियो की चर्चा क्षेत्र में चारों ओर हो रही है।