राघोगढ़: राघोगढ़ किले पर विधायक जयवर्धन सिंह ने सुनील लोगों की समस्याएं, निराकरण का दिया आश्वासन
Raghogarh, Guna | Jun 29, 2026 राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने राघोगढ़ किला परिसर में लोगों की समस्याएं सुनी। 29 जून को बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर विधायक के निवास राघोगढ़ किले पर पहुंचे। सभी से विधायक ने मुलाकात कर शिकायती आवेदन लिए, कुछ लोगों की समस्याओं का अधिकारियों से फोन पर चर्चा का निराकरण किया। अन्य लोगों को उनकी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।