@adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ महोदया द्वारा #IGRangeJhansi श्री आकाश कुलहरि व #SPLalitpur @IPSMdMustaque के साथ रिजर्व पुलिस लाइन, ललितपुर के सभागार में जनपद ललितपुर के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रस्तुतीकरण प्राप्त कर समीक्षा की गई।
➡️तत्पश्चात राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, जनसुनवाई, विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा प्रभावी पुलिसिंग से संबंधित विषयों की समीक्षा की गई ।
➡️महोदया द्वारा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं जनविश्वास आधारित पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
@Uppolice
19 views | Lalitpur, Uttar Pradesh | Jun 21, 2026