करनैलगंज: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से विपक्षियों ने छीना मोबाइल और 66 हजार रुपए से भरा बैग, कार्यवाही न होने पर SP से की शिकायत
13-12-2024 को छिटनापुर के अजय कुमार मिश्रा L&T फाइनेंस की किस्तो की वसूली करके अपने गांव के रास्ते पर पहुंचा था। इसी बीच पंकज पांडेय,आदर्श,कुंदन पांडेय,जुगल तिवारी,सुमित तिवारी व एक अन्य ने घेर लिया और गाली व मारपीट करते हुए,मोबाइल व बैग में रखे ₹66000 छीन लिए। जिसको लेकर उसने थाने में तहरीर दिया था लेकिन कार्यवाही न होने पर गुरुवार 2 बजे SP से शिकायत की है।