करनैलगंज: नौशहरा निवासी युवक को रुपए के लेनदेन का हिसाब करते समय पीटा, परसपुर थाना में दर्ज हुआ केस
कस्बा नौशहरा के रहने वाले पीड़ित चांद बाबू ने परसपुर पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।आरोप है कि शानू के ऑफिस मे रुपये के लेनदेन का हिसाब करते समय अनायास ही ताज मोहम्मद ने उससे अभद्रता,जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पिटाई कर दी। मंगलवार 5 बजे SO दिनेश सिंह ने बताया पीड़ित के तहरीर पर आरोपी ताज मोहम्मद के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच किया जा रहा है।