बहोरीबंद: बहोरीबंद के गांवों में पहुंचा कृषक रथ, किसानों को आधुनिक खेती और डीएसआर तकनीक की दी जानकारी
कटनी जिले में “समृद्ध किसान, समृद्ध मध्यप्रदेश” कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आशीष तिवारी के मार्गदर्शन एवं अरुणिमा सेन के नेतृत्व में सोमवार को बहोरीबंद विकासखंड के ग्राम पिपरिया, केवलहरा और सिहुड़ी में कृषक रथ पहुंचा।