आज रविवार की सुबह 10:00 बजे लगभग बताया गया कि सरोजनीनगर स्थित चिल्लावां मार्केट के पास शनिवार रात तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कई दुकानों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। बारिश के दौरान अचानक बादल गरजे और तेज धमाके के साथ बिजली गिरी।