डीएम कौशल कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में परिवहन विभाग द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। पूरे “लाल लश्कर” के साथ विभाग के सभी कर्मी सड़कों पर उतरकर नो एंट्री जोन में प्रवेश करने वाले वाहनों को रोकते दिखे। नियमों का उल्लंघन करने वालों को पहले समझाया गया, इसके बाद चालान भी काटा गया।