कानपुर: नकली दवाओं के अवैध कारोबार के चलते कल्याणपुर और रायपुरवा थाना क्षेत्र के दो मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शहर में नकली और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर औषधि विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने दो मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ बुधवार 2 बजे मुकदमा दर्ज कराया है। एक मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र में, जबकि दूसरा रायपुरवा थाना क्षेत्र में लिखा गया है। दोनों दुकानों से भारी मात्रा में नशीली और प्रतिबंधित दवाएं बाधित हुई है।