#अलीगढ़ शंकराचार्य बोले— जो दल गौमाता की रक्षा का वचन देगा, संत समाज उसी के साथ खड़ा होगा, 2027 में दिखेगा धर्मयुद्ध यात्रा का असर।अलीगढ़ के इगलास में गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ सेवा और गौ संरक्षण को राष्ट्रहित का विषय बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गौवंश वध के आंकड़े रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचे हैं और गौमाताओं की रक्षा के लिए समाज को आगे आना होगा। शंकराचार्य ने स्पष्ट कहा कि सपा, भाजपा, कांग्रेस या कोई भी दल यदि गौ रक्षा का संकल्प लेगा तो संत समाज उसका समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा का प्रभाव 2027 के चुनावी माहौल में दिखाई देगा। साथ ही उन सरकारों की आलोचना की, जिनमें गौ भक्तों पर गोली चलाई गई। उन्होंने गौमाता को केवल पशु कहे जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई।
#AligarhDailyNews
#Aligarh #Iglas #CowProtection #GauRaksha #DharmayudhYatra #Shankaracharya #GauSeva #SanatanDharma #UttarPradesh #Saints #IndianPolitics #CowConservation #BJP #2027Elections #BreakingNews
Koil, Aligarh | Jun 13, 2026