पन्ना: पन्ना के लाल मदन साहू ने फिर रचा इतिहास: छत्तीसगढ़ के बाद अब MPPSC माइनिंग इंस्पेक्टर में मारी बाजी।
Panna, Panna | Jul 10, 2026 पन्ना के इटवां खास गांव के मदन साहू ने विपरीत परिस्थितियों को मात देकर सफलता की नई इबारत लिखी है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में 5वीं रैंक के बाद, अब उन्होंने MPPSC माइनिंग इंस्पेक्टर परीक्षा में 8वां स्थान हासिल किया है। इंटरव्यू में मदन को पूरे प्रदेश में सर्वाधिक अंक मिले हैं। माता-पिता ने बकरी पालन कर उन्हें पढ़ाया।