खंडवा: ओंकारेश्वर में गुजरात से लौटे युवक की दर्दनाक मौत, नर्मदा में नहाते समय दोस्तों के सामने डूबा
खंडवा जिले के तीर्थ स्थल ओंकारेश्वर में ब्रह्मपुरी घाट पर नर्मदा नदी में स्नान करने के दौरान बैतूल जिले का एक 22 वर्षीय युवक गहरे पानी में जाने से डूब गया। घाट पर मौजूद नाविकों और गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।