चूरू: कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया, सीईओ श्वेता कोचर व एपीआरओ मनीष कुमार रहे मौजूद
Churu, Churu | Oct 23, 2024 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे जिला परिषद कार्यालय का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें। कार्यालय की पत्रावलियाँ ई-फ़ाइल मॉड्यूल में ही मूव करें। कार्यालय के सभी सेक्शन की गतिविधियां समयबद्ध ढंग से संपादित हों।