पवई: जेके सीमेंट के ट्रालों पर फिर सवाल, हिनौती मोड़ पर नगरपरिषद अध्यक्ष की बोलेरो को मारी टक्कर
Pawai, Panna | May 22, 2026 पन्ना-कटनी बायपास मार्ग के हिनौती मोड़ पर गुरुवार की रात्रि एक बार फिर JK Cement से जुड़े ट्राले की तेज रफ्तार सवालों के घेरे में आ गई। ट्राले ने बोलेरो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि वाहन में सवार ककरहटी का भार्गव परिवार सुरक्षित बच गया।