लाडपुरा: कोटा में बजरी खाली कर रहे युवक की बाइक दिनदहाड़े छिनी, पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ा, पूछताछ जारी
Ladpura, Kota | Sep 19, 2025 बजरी खाली कर रहे युवक की बाइक छिनी, एक आरोपी दबोचा कोटा। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के रायपुर इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक छीनने की वारदात सामने आई। सप्लाई का काम करने वाला युवक ताहीर रायपुर साइट पर बजरी खाली कर रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार 4–5 युवक वहां पहुंचे और धक्का देकर उसकी बाइक छीन ले गए। वारदात के दौरान आरोपी युवक का मोबाइल भी छीनकर ले गए,