#अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक कपड़ा व्यापारी की दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फायरिंग के दौरान व्यापारी बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यम और उत्तम ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
#Aligarh #Harduaganj #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews
Koil, Aligarh | Jun 14, 2026