पीलीभीत: माधोटांडा थाना क्षेत्र में रास्ते में महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट व धमकी, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत। माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक युवक पर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि करीब 6-7 माह पूर्व पड़ोस में हुई शादी में कटिंग नगरिया खुर्द कला निवासी मिथुन वाला पुत्र मंटू आया था, जहां उसने गलत नियत से उसका हाथ पकड़ लिया था। मुकदमा दर्ज।