खुसरूपुर: खुसरूपुर पुलिस ने नगरनौसा पुल के पास से एक शातिर बदमाश को देसी कट्टा और पाँच जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
खुसरूपुर पुलिस ने नगरनौसा पुल के पास से एक देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। शातिर बदमाश खुसरूपुर थाना क्षेत्र के बडा हसनपुर गांव का रहने वाला 35 वर्षीय साधु यादव है। साधु यादव एक गांव में हुई लड़ाई के दौरान ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना का अंजाम देकर फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ किया जा रहा है।