नगर: पुलिस ने सीकरी रोड रेलवे फाटक के पास से तीन साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, मोबाइल और फर्जी सिम की बरामदगी
बृज नगर थानाधिकारी लाखन सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटी वायरस अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए सीकरी रोड रेलवे फाटक पास से तीन साइबर ठग परवेज पुत्र आजाद निवासी सेमला खुर्द,मकबूल पुत्र फकरुद्दीन निवासी नीमकी ,राहुल पुत्र मोहर निवासी दंडाका को गिरफ्तार किया।मोबाइल सिम बरामद की।