कोंच: बेला रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, नेहोरा गांव में मातम, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Konch, Gaya | May 15, 2026 गया-पटना रेलखंड पर बेला रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में कोंच थाना क्षेत्र के नेहोरा गांव निवासी युवक की मौत हो गई। चलती ट्रेन से गिरने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार सुबह बेला रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली।