बक्सर: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की रणनीति तय, पटना में पूरी ताकत के साथ जुटेंगे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता
Buxar, Buxar | Jul 5, 2026 बक्सर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को हुई। बैठक का फोकस 15 जुलाई को पटना में होने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम और संगठनात्मक चुनाव रहे। पंकज उपाध्याय ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव लोकतंत्र की प्रक्रिया है।