शिवपुरी में मंगलवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन हिंदुत्व, राम मंदिर और राष्ट्रवाद पर केंद्रित रहा। कथा की शुरुआत आरती से हुई, जिसमें कुछ माह पहले शहीद हुए गौरव सेंगर को विशेष रूप से याद किया गया। उनके पिता हरीश चंद्र सेंगर ने आरती कराई।