हेरहंज: दुधमटिया गांव में विषैले जंतु के काटने की आशंका,वृद्ध महिला की मौत
हेरहंज थाना क्षेत्र के चिरु पंचायत अंतर्गत दुधमटिया गांव में रविवार शाम 6 बजे एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मृतका की पहचान मसोमात विकी देवी उम्र 65 वर्ष पति स्वर्गीय ललूवा भगत,के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार,विकी देवी घर में मौजूद थीं।इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं।