सहारनपुर: अरोड़ा-खत्री पंजाबी समाज ने सम्मान की रक्षा की मांग की, 'रिफ्यूजी, शरणार्थी, पाकिस्तानी' जैसे शब्दों पर प्रतिबंध की मांग
अरोड़ा-खत्री पंजाबी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार दोपहर 1:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। समाज के प्रति अपमानजनक शब्दों के उपयोग पर रोक लगाने व उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की। उत्तर प्रदेश प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष राधेश्याम नारंग के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया।