हैदरगढ़: अलमापुर नहर की पटरी के पास चार पहिया वाहन को पास न मिलने से नाराज व्यक्ति ने बाइक सवार पर किया हमला
लोनी कटरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 9 बजे बाइक ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक के साथ मारपीट की गई और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई। पीड़ित ने लोनी कटरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के मुताबिक तेजवापुर निवासी अमन वर्मा बुधवार देर रात अपने घर जा रहा था।