नगर पालिका परिषद आगर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुशलसिंह डोडवे तथा स्वच्छता निरीक्षक बसंत डुलगज ने रविवार दोपहर 1 बजे पचेटी टिल्लर बांध स्थित फ़िल्टर प्लांट का औपचारिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने फ़िल्टर प्लांट की संचालन प्रक्रिया, स्वच्छता मानक,और जल शुद्धिकरण से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।