बिलग्राम: गंगा स्नान के दौरान शेखनपुरवा निवासी जूली की बच्चों के साथ डूबकर दर्दनाक मौत
Bilgram, Hardoi | May 23, 2026 बिलग्राम थाना क्षेत्र के कटरी परसोला के मजरा शेखनपुरवा निवासी 12 वर्षीय जूली बच्चों के साथ गंगा स्नान करने गई थी। स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चली जाने से डूब गई परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।