मुज़फ्फरनगर: बालाजी जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा को लेकर मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों के साथ सड़क पर उतरकर कहा- कोई अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए
मुज़फ्फरनगर में 2 अप्रैल को होने वाले बालाजी जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बालाजी मंदिर में हुई बैठक में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण पर विशेष जोर दिया।