घोड़ाडोंगरी: खैरवानी गांव के पास रेत के अवैध भंडारण पर खनिज विभाग ने की कार्रवाई
घोड़ाडोंगरी तहसील के खैरवानी गांव के पास रेत के अवैध भंडारण पर खनिज विभाग ने कार्रवाई की। वही खनिज विभाग ने रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर ट्राली को भी जब्त किया है। खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खैरवानी गांव के पास रेत के अवैध भंडारण एवं परिवहन की शिकायत मिली थी। जिस पर मौके में पहुंचकर रेत के अवैध भंडारण पर कार्रवाई की गई है।