घोड़ाडोंगरी: सारनी थाना क्षेत्र में किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कराया मेडिकल
घोड़ाडोंगरी तहसील के सारनी थाना क्षेत्र में किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार शाम करीब 4 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारनी थाना क्षेत्र में किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपियों गोविंद यादव और गोपाल यादव को टिमरनी जिला हरदा से गिरफ्तार किया गया।