घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में घर में घुसकर 2 भाइयों से करीब 15 से 20 लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने कराया मेडिकल
पाथाखेड़ा में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे घर में घुसकर 2 भाइयों से करीब 15 से 20 लोगों ने मारपीट की । जिससे दोनों भाई घायल हो गए। पाथाखेड़ा पुलिस ने घायल भाइयों का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। पाथाखेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर 2 भाइयों राहुल रावते एवं सुमित रावते से करीब 15 से 20 लोगों ने मारपीट की।