बाह: कमतरी रेलवे पुल के पास सड़क हादसे में युवक की हुई मौत
थाना जैतपुर क्षेत्र के कमतरी रेलवे पुल के पास सोमवार दोपहर 1 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक समरजीत (30) निवासी पूठन सकरौली पहाड़पुरा, इटावा की मौत हो गई। वह पत्नी निर्मला देवी और दो बच्चों के साथ फतेहाबाद के रिहावली गांव में गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सामने से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे समरजीत गंभीर घायल हो गए। सीएचसी जैतपुर