गोरखपुर: 9 दिसंबर को चंपा देवी पार्क में मुख्यमंत्री बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड वितरित करेंगे
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष दूबे बताते हैं कि जिले में अब तक 8325 बुजुर्गों के वय वंदन कार्ड बनाए जा चुके हैं। गोरखपुर में सीएम योगी 9 दिसंबर को अपराह्न चंपा देवी पार्क मैदान में वय वंदन कार्ड के वितरण का शुभारंभ करेंगे। कुछ लाभार्थियों को यह कार्ड मुख्यमंत्री के हाथों प्राप्त होगा। 70 वर्ष के बुजुर्ग अपने आधार कार्ड से वय वंदन कार्ड बनवा लें।