पूरनपुर: मोहल्ला खानकाह में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चतीपुर निवासी पुष्पा देवी (25) पत्नी मनोज कुमार की प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के बाद हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पुष्पा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें हिमालय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।