पूरनपुर: खमरिया पट्टी धार्मिक स्थल की भूमि पर कब्जे का आरोप, महंत ने तहसीलदार से की शिकायत
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी में धार्मिक स्थल की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव में ठाकुर जी महाराज हनुमान जी के नाम पर दर्ज भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। आरोप है कि उक्त लोगों ने धार्मिक स्थल की जमीन पर कूड़ा-कचरा डालकर कब्जा कर रखा है, मामले में तहसीलदार से की शिकायत।