पूरनपुर: टांडा में छत्रपति बाघ के हमले में युवक की मौत, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति नवदिया में बाघ के हमले में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 30 वर्षीय छोटेलाल पुत्र खेमकरण मंगलवार सुबह अपने खेत पर गया था। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो अधखाया शव बरामद हुआ।