पीरटांड: पुरनानगर पंचायत के टीकोडीह गांव में बुधवार को भाकपा माले की बैठक हुई
गिरिडीह प्रखण्ड के पुरनानगर पंचायत के टीकोडीह गाँव में बुधवार को 12 बजे तक भाकपा माले की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड मदन साहु ने किया। बैठक में तेरह सदस्यीय ब्रांच कमीटी और सात सदस्यीय लोकल कमीटी का गठन किया गया।बैठक में सर्व सम्मति से कॉमरेड कौशल साव को ब्रांच कमीटी का सचिव चुना गया और कॉमरेड सनातन साहु को लोकल कमीटी का सचिव चुना गया।