जगदीशपुर: मिड डे मील खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर विधायक मिथुन यादव ने स्कूल पहुंचकर की जांच
जगदीशपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गंगोता मैदान शाहजंगी में बुधवार को मिड डे मील खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई जानकारी मिलते ही नाथनगर के विधायक मिथुन यादव स्कूल पहुंचे और पूरे मामले की जांच की इस दौरान उनके साथ शाहजंगी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद सिराज वार्ड सदस्य स्कूल के प्रधानाध्यापक शिक्षक और स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।