राघोगढ़: नेशनल हाईवे 46 पर खड़ेश्वरी मंदिर के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, बाल-बाल बचे सवार
गुना में राघोगढ़ के धरनावदा थाना के नेशनल हाईवे 46 पर खडेश्वरी मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 8 अप्रैल दोपहर को वायरल वीडियो में तेज रफ्तार कार हाईवे पर डिवाइडर से टकराई, और सड़क किनारे गड्ढे में जा पहुंची। गनीमत रही कर में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं। मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हुए राहत बचाव किया।