गभाना: चंडौस थाना में हेड मोहर्रिर पर युवक को बंधक बनाकर रिश्वत मांगने का आरोप, SSP के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
चंडौस थाना से पुलिस कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां थाने में तैनात रहे हेड मोहर्रिर हरओम बाबू पर एक युवक को बंधक बनाकर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित टीटू, निवासी गांव ऊमरी का आरोप है कि 12 अप्रैल की रात पीआरबी पुलिस ने उसकी कार रोककर उसे थाने ले गई, जहां उसे अवैध रूप से हवालात में रखा गया।