बदायूं: उझानी रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते आज से अढौली रेलवे क्रॉसिंग 12 घंटे बंद रहेगी
Budaun, Budaun | Jul 2, 2026 बदायूं जनपद के उझानी क्षेत्र स्थित अढौली रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे लाइन के मरम्मत कार्य एवं रख रखाव कार्य के चलते आज गुरुवार की शाम 6 बजे से अढौली रेलवे क्रॉसिंग को 12 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार निर्धारित समय के दौरान रेल पटरी पर आवश्यक तकनीकी कार्य किया जाएगा, जिससे ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और सुचारु रूप से हो सके।