राजगढ़: राजगढ के वार्ड 01 में विद्युत पोल में करंट से गौवंश की मौत, पहले दी थी शिकायत, समय पर कार्रवाई होती तो टल सकता था हादसा
Rajgarh, Churu | Jul 11, 2026 राजगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 01, तारानगर चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने बीती रात मौसम खराब होने के दौरान विद्युत पोल में करंट आने से एक गौवंश की दर्दनाक मौत हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता रजनीश सोनी ने बताया कि वार्ड नंबर 01 निवासी हनीफ खा ने 6 जुलाई को ही बिजली मीटर की केबल में फॉल्ट की शिकायत जोधपुर डिस्कॉम सादुलपुर के aen को केबिल फाल्ट की शिकायत दी थी।