विजयीपुर: लक्ष्मीपुर गांव में खेत में काम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत।पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा अस्पताल
जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में खेत में बांध बांधने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 55 वर्षीय महेंद्र यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महेंद्र यादव खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना क