बनमनखी: चकमका में 15 वर्षीय किशोर की गला रेतकर हत्या, नहर किनारे झाड़ी से मिला शव
जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकमका ओपी के महाराजगंज-1 पंचायत स्थित चकमका वार्ड संख्या 5 निवासी 15 वर्षीय करण कुमार की हत्या कर शव को जेबीसी नहर किनारे झाड़ी में फेंक देने का मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, चकमका निवासी अमरेंद्र महतो का पुत्र करण कुमार बुधवार शाम से लापता था। ग